24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की हड़ताल खत्म

रांची : झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गयी. प्रदेश महामंत्री सुंदरी तिर्की ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के अतिरिक्त मानदेय के वृद्धि की मांग पर सचिव महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा वित्त विभाग से संपर्क कर वृद्धि के लिए आवश्यक निर्णय […]

रांची : झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गयी. प्रदेश महामंत्री सुंदरी तिर्की ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के अतिरिक्त मानदेय के वृद्धि की मांग पर सचिव महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा वित्त विभाग से संपर्क कर वृद्धि के लिए आवश्यक निर्णय शीघ्र लेने का आश्वासन दिया गया है. इसके अलावा अन्य सभी मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही गयी है.
उन्होंने कहा कि मोर्चा की मांगों में पोषण सखी नियमावली बनाने, सेविका एवं सहायिका को सरकारी कर्मचारी घोषित करते हुए वेतनमान निर्धारित करने, सेविका सहायिका एवं पोषण सखी को महंगाई भत्ता चिकित्सा भत्ता, यात्रा व मोबाइल भत्ता देने, गर्मी छुट्टी 15 दिन करने व सेवानिवृत्त की उम्र सीमा 60 से 65 वर्ष करने पर सहमति व्यक्त की गयी व सभी मांगों पर विचार करने की बात कही गयी है. उन्होंने कहा कि आश्वासन के बाद धरना को समाप्त कर दिया गया है. वार्ता में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष देवंती देवी भी उपस्थित थीं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें