रांची के 11 कोरोना संक्रमित मरीज हुए स्वस्थ, जिले में कोविड-19 के केवल 18 एक्टिव मामले
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 May 2020 9:55 PM
रांची जिलेवासियों के लिए शनिवार 16 मई को एक बार फिर से अच्छी खबर आयी है. राज्यभर के कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है. इसी बीच रेड जोन रांची जिले के 11 और कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गये हैं. अब जिले में केवल 18 एक्टिव मामले बचे हैं. रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने इस बात की जानकारी दी.
रांची : रांची जिलेवासियों के लिए शनिवार 16 मई को एक बार फिर से अच्छी खबर आयी है. राज्यभर के कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है. इसी बीच रेड जोन रांची जिले के 11 और कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गये हैं. अब जिले में केवल 18 एक्टिव मामले बचे हैं. रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने इस बात की जानकारी दी.
Also Read: श्रमिकों से CM हेमंत सोरेन की अपील, कोई भी पैदल अपने गंतव्य को ना जाए, घर तक पहुंचायेगी सरकार
उपायुक्त ने कहा कि आज शनिवार को 11और कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद रांची जिला में अब कोरोना के 18 ही एक्टिव केस रह गये हैं. उन्होंने कहा कि रांची जिले में कुल कोरोना संक्रमण के अब तक 103 मामले सामने आये हैं, जिनमें से 83 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं दो मरीजों की मौत हो चुकी है. डॉक्टरों स्वास्थ्यकर्मियों और जिला प्रशासन की संयुक्त प्रयास से अब तक 83 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.
उन्होंने कहा कि 103 पॉजिटिव केस में से जिन 2 मरीजों की मौत हो चुकी है. इसमें एक मरीज की कोविड-19 जांच रिपोर्ट मौत से पहले ही निगेटिव आयी थी. जबकि दूसरे मरीज की कोविड-19 जांच रिपोर्ट मौत के बाद नेगेटिव आई थी. उपायुक्त श्री रे ने रांचीवसियों से अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से रांची जिला भविष्य में कोरोना मुक्त हो जायेगा.
उन्होंने कहा कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें और कोविड-19 के रोकथाम में जिला प्रशासन का सहयोग करें. हम सब मिलकर रांची जिला को कोरोना संक्रमण से जल्द ही मुक्त करेंगे. उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में सबका सहयोग चाहिए. रांची जिला प्रशासन ने जो दिशा-निर्देश जारी किये हैं, उसका पूरी तरह से पालन करें.
उपायुक्त श्री रे ने मरीजों के लगातार स्वस्थ होने पर डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी है. मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता है. उपायुक्त ने कहा कि कोरोना की बीमारी से बचने के लिए सभी परहेज लोगों को करना चाहिए परंतु किसी भी बीमार के प्रति वह सकारात्मक नजरिया रखें. बीमार लोगों की देखभाल करें और उनका बहिष्कार कदापि न करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










