28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

किताबों के स्तर में सुधार की जरूरत : नरेंद्र कोहली

रांची : झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच का स्वर्ण उत्सव रविवार को सीसीएल गांधीनगर के मनोरंजन क्लब में आयोजित किया गया. इसमें देश के कई प्रसिद्ध साहित्यकार शामिल हुए. मंच द्वारा करीब 40 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया, जिसमें विभिन्न राज्य के साहित्यकार, जनजातीय क्षेत्र के साहित्यकार एवं पद्मश्री बलबीर दत्त, पद्मश्री मुकुंद नायक एवं […]

रांची : झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच का स्वर्ण उत्सव रविवार को सीसीएल गांधीनगर के मनोरंजन क्लब में आयोजित किया गया. इसमें देश के कई प्रसिद्ध साहित्यकार शामिल हुए. मंच द्वारा करीब 40 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया, जिसमें विभिन्न राज्य के साहित्यकार, जनजातीय क्षेत्र के साहित्यकार एवं पद्मश्री बलबीर दत्त, पद्मश्री मुकुंद नायक एवं पद्मश्री अशोक भगत (इनकी जगह उनके प्रतिनिधि ) को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध लेखक डॉ नरेंद्र कोहली ने करते हुए कहा कि किताबों के स्तर में सुधार और उसे प्रासंगिक बनाने की जरूरत है, जिससे पाठकों में रुचि बनी रहे.
मुख्य अतिथि पद्मश्री बलबीर दत्त थे. उन्होंने कहा कि हिंदी के विकास और संस्कृति की समृद्धि के लिए हिंदी का सम्मान सभी को करना चाहिए. सरकार व राजनीति के लोग हमेशा राजनीति की बात करते हैं. यह दुख की बात है कि राज्य में साहित्य अकादमी नहीं है, जबकि अन्य सभी राज्यों में साहित्य अकादमी है. संरक्षक जस्टिस विक्रमादित्य ने सरकार से मांग की, कि अॉड्रे हाऊस को सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाये.
सचिव सुनील सिंह बादल ने कहा कि यह मंच 50 साल पुरानी है और सरकार से पंजीकृत है. इसके बावजूद मंच को एक भवन नहीं है. सलाहकार विनय सरावगी ने कार्यक्रम में घोषणा की हर तीन साल पर इसी तरह भव्य आयोजन किया जायेगा. इससे पहले आदिवासी साहित्यकारों की विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंतिम सत्र में विभिन्न साहित्यकारों ने काव्यपाठ किया. मंच की स्मारिका का भी लोकार्पण किया गया, जिसका संपादन शिशिर सोमवंशी ने किया. मंच संचालन राजश्री प्रसाद व मुक्ति शाहदेव ने किया.
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में आकाशवाणी के निदेशक राजेश कुमार गौतम, दूरदर्शन के पूर्व निदेशक शैलेश पंडित(प्रतिनिधि), एवं वरिष्ठ साहित्यकार बुद्धिनाथ मिश्र व सुरेंद्र पाठक को भी सम्मानित किया गया. सम्मानित होनेवालों में लीलाधर मंडलोई, डॉ गुरुचरण सिंह, कृष्णवल्लभ शरण, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, शिव बहादुर पांडेय, रामेश्वर नाथ मिश्र, राम दुबे, राश बिहारी, अखौरी प्रभात कुमार, उस्मान अंजुम व दिनेश्वर सिंह आदि शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें