30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

डोरंडा कॉलेज में होगी जापानी भाषा की पढ़ाई

18 को दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक, प्रथम चरण में डोरंडा कॉलेज में कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव रांची : रांची विवि में जापानी भाषा की पढ़ाई के लिए मार्ग प्रशस्त हो गया है. उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए कार्रवाई आरंभ कर दी है. झारखंड में सर्वप्रथम रांची विवि अंतर्गत डोरंडा कॉलेज में इस भाषा […]

18 को दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक, प्रथम चरण में डोरंडा कॉलेज में कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव
रांची : रांची विवि में जापानी भाषा की पढ़ाई के लिए मार्ग प्रशस्त हो गया है. उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए कार्रवाई आरंभ कर दी है. झारखंड में सर्वप्रथम रांची विवि अंतर्गत डोरंडा कॉलेज में इस भाषा की पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. 18 दिसंबर को अपराह्न तीन बजे से नयी दिल्ली में जापानी भाषी स्कूल खोलने के मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक बुलायी गयी है.
जापानी फाउंडेशन व जापानी राजदूत के साथ-साथ रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय व उच्च शिक्षा विभाग के उप निदेशक डॉ संजीव कुमार चतुर्वेदी इस बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बैठक में मुख्य रूप से सर्टिफिकेट/डिप्लोमा या डिग्री कोर्स चलाने के साथ-साथ कोर्स के संबंध में चर्चा की जायेगी.
स्कूल में शिक्षक की व्यवस्था जापानी फाउंडेशन द्वारा की जायेगी. उच्च शिक्षा सचिव अजय कुमार सिंह के अनुसार जापानी भाषा स्कूल झारखंड के अन्य विवि में भी खोले जायेंगे. प्रथम चरण में रांची विवि में खोला जा रहा है. जनवरी 2018 में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. इसमें जापानी भाषा की पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के अवसर के संबंध में जानकारी दी जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें