24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जानिए क्‍या है चिन्मय मिशन संदेश, वाहन आज से रांची में

रांची़ : डॉ कलाम ट्रस्ट एवं चिन्मय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रामेश्वर से निकला चिन्मय संदेश वाहन गुरुवार से दो दिनों तक रांची में रहेगा़ रांची चिन्मय मिशन आश्रम के स्वामी माधवानंद ने बताया कि चिन्मय संदेश वाहन में डॉ कलाम के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया गया है़ प्रदर्शनी में […]

रांची़ : डॉ कलाम ट्रस्ट एवं चिन्मय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रामेश्वर से निकला चिन्मय संदेश वाहन गुरुवार से दो दिनों तक रांची में रहेगा़ रांची चिन्मय मिशन आश्रम के स्वामी माधवानंद ने बताया कि चिन्मय संदेश वाहन में डॉ कलाम के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया गया है़ प्रदर्शनी में बताया गया कि कलाम कैसे एक मछुआरे के पुत्र से देश के राष्ट्रपति तक पहुंचे़
यह चिन्मय संदेश वाहन देश के 14 राज्यों में भ्रमण करने के बाद 15 अक्तूबर को (डॉ कलाम का जन्म दिन) राष्ट्रपति भवन पहुंचेगा. वहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इसका स्वागत करेंगे. स्वामी माधवानंद ने बताया कि 14 सितंबर की शाम पांच से आठ बजे रात तक चिन्मय मिशन आश्रम, 15 सितंबर को जगन्नाथ क्लब एचइसी धुर्वा में शाम पांच बजे से सात बजे तक प्रदर्शनी लगायी जायेगी़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें