Ranchi News : रांची में 56 माह में 1.08 लाख लोगों ने बनाये डीएल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
रांची में लोग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए आगे आ रहे हैं. यही कारण है कि 56 माह और 20 दिन में रांची में कुल 1,08,972 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाये हैं.
विज्ञापन
रांची (राजेश कुमार). रांची में लोग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए आगे आ रहे हैं. यही कारण है कि 56 माह और 20 दिन में रांची में कुल 1,08,972 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाये हैं. सिर्फ 2024 में ही एक अप्रैल से लेकर 20 दिसंबर, 2024 तक यानी कुल लगभग साढ़े आठ माह में ही कुल 19,339 लोगों ने डीएल बनवा लिये हैं.
2020-21 में कुल 9101 लोगों ने डीएल बनवाये
रांची में 2020-21 में कुल 9101 लोगों ने डीएल बनवाये हैं. जबकि, 2021-22 में कुल 21793, 2022-23 में 32,327 और 2023-24 में कुल 26,412 लोगों ने डीएल बनवाये हैं. इसमें खास बात यह है कि महिलाएं भी आगे आ रही हैं. 2020-21 में कुल 9101 में 1047 महिला, 2021-22 में कुल 21793 में से 3070 महिलायें, 2022-23 में 32,327 में 5306 और 2023-24 में कुल 26,412 में से 4165 महिलाओं ने डीएल बनवा लिये हैं. जबकि, इस वित्तीय वर्ष में अब तक 19,339 में से 3001 महिलाओं ने डीएल बना लिये हैं. वहीं, 56.5 माह में 24 ट्रांसजेंडर ने भी डीएल बनवाये हैं. ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रहने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है. इधर रांची के डीटीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आगे आ रहे हैं. यही कारण है कि हर दिन आवेदकों की संख्या बढ़ रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन