शौच के बाद रेलवे पटरी से लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
शौच के बाद रेलवे पटरी से लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
गोला. बरकाकाना-मुरी रेलखंड स्थित सरगडीह गांव के समीप शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से गांव के ही युवक की मौत हो गयी. बरलंगा एवं रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. करण कुमार महतो (24 वर्ष) पिता मोतीलाल महतो शौच के लिए गांव के बड़का पुल के समीप गया था. वह रेलवे पटरी से होकर घर लौट रहा था. इसी बीच, मुरी की ओर से आ रही आद्रा- बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. बरलंगा थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. करण कुमार दूसरे प्रदेश में काम करता था. वह 15 दिन पूर्व घर लौटा था. वह अविवाहित था. कांग्रेस नेता बजरंग महतो ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया. हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. मौके पर ऋषि कुमार, गौरीशंकर महतो, मनोज कुमार कोटवार, दिलीप महतो मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए