खनन सुरक्षा को लेकर डीजीएमएस और टाटा स्टील की त्रिपक्षीय बैठक, जीरो हार्म संस्कृति पर जोर

Updated:
विज्ञापन

टाटा स्टील ने डीजीएमएस और यूनियन के साथ बैठक कर खनन सुरक्षा और दुर्घटना रोकथाम के उपायों पर चर्चा की. जीरो हार्म संस्कृति को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर.

विज्ञापन

घाटोटांड़. टाटा स्टील के रॉ मटेरियल डिवीजन की ओर से खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को रांची के बीएनआर होटल में हुई. बैठक में टाटा स्टील के रॉ मटेरियल डिवीजन के वेस्ट बोकारो, झरिया, ओएमक्यू और एफएएमडी डिवीजनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में खनन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता डीजीएमएस के महानिदेशक ने की. इस दौरान वेस्ट बोकारो, ओएमक्यू, एफएएमडी और झरिया में हुई पिछली त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठकों में दिये गये सुझावों पर की गयी कार्रवाई की समीक्षा की गयी.

बैठक में खनन क्षेत्र में जीरो हार्म संस्कृति को मजबूत करने, नयी तकनीक अपनाने, विविधता, समानता एवं समावेशन को बढ़ावा देने के साथ ग्रीन माइनिंग और सस्टेनेबिलिटी पर विशेष जोर दिया गया. डीजीएमएस अधिकारियों के अलावा यूनियन प्रतिनिधियों और वेंडर पार्टनर ने भी सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर अपने सुझाव रखे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola