दादा-दादी व नाना-नानी दिवस पर बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन

ग्रैंड पेरेंट्स डे के दौरान अभिभावक व नन्हे बच्चे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दादा-दादी और नाना-नानी का मन मोह लिया।

विज्ञापन

रामगढ़: शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल, रामगढ़ कैंट गणक कॉम्प्लेक्स के समीप ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया. प्रधानाध्यापिका ने दादा-दादी व नाना-नानी दिवस के महत्व की जानकारी छात्रों को दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है.

विज्ञापन

विद्यालय पहुंचे दादा-दादी एवं नाना-नानी का बच्चों ने पुष्प भेंट कर चरण स्पर्श किया. नन्हे बच्चों ने बाल कविता, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के समापन पर बच्चों व लोगों के बीच चॉकलेट बांटी गयी.

मौके पर अभिभावक, विद्यार्थी तथा विद्यालय की शिक्षिकाएं संजना, रेशमी, प्रिया, अजय आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola