रामगढ़ में 5 से 22 नवंबर तक उर्दू पखवाड़ा, 100 विद्यार्थियों को किया जायेगा पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

उर्दू पढ़ने-लिखने के लिए जागरूकता जरूरी : डॉ शाहनवाज खान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में 5 से 22 नवंबर तक उर्दू पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसका लक्ष्य उर्दू भाषा के प्रति जागरूकता फैलाना और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करना है।

विज्ञापन

रामगढ़: गोलपार स्थित अल-फातिमा गर्ल्स हाई स्कूल में अंजुमन फरोग-ए-उर्दू रामगढ़ जिला इकाई की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हाजी रईस खान ने की, जबकि संचालन इकबाल अहमद ने किया. बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ शाहनवाज खान एवं समाजसेवी तारिक अनवर अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

विज्ञापन

डॉ शाहनवाज खान ने कहा कि उर्दू की किताबें लिखने और अखबार व पत्रिकाएं प्रकाशित करने का क्या लाभ, जब उन्हें पढ़ने वालों की तादाद बढ़ने के बजाय कम हो रही हो. उन्होंने कहा कि सबसे पहले उर्दू पढ़ने-लिखने वालों की संख्या बढ़ाने, इसके लिए जागरूकता फैलाने और पढ़ने-लिखने वालों की हौसला अफजाई करने की आवश्यकता है. समाजसेवी तारिक अनवर ने कहा कि उर्दू किसी विशेष मजहब की जुबान नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है. इसलिए उर्दू के विकास के लिए सबका सहयोग जरूरी है.

5 से 22 नवंबर तक मनाया जायेगा उर्दू पखवाड़ा

बैठक में निर्णय लिया गया कि अंजुमन फरोग-ए-उर्दू रामगढ़ जिला इकाई की ओर से 5 नवंबर से 22 नवंबर तक उर्दू पखवाड़ा मनाया जायेगा. इस दौरान गांव-गांव जाकर लोगों को उर्दू पढ़ने-लिखने के लिए जागरूक किया जायेगा और प्रखंड स्तरीय उर्दू प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी. 9 नवंबर को बरकाकाना क्षेत्र के अमवाटांड़ हेहल में उर्दू दिवस मनाया जायेगा. पखवाड़े के अंतिम दिन 22 नवंबर को जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जायेगा. इसमें प्रखंड एवं जिला स्तर पर चयनित 100 उर्दू विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा.

दो विषयों पर होंगी प्रतियोगिताएं

प्रतियोगिता उर्दू सामान्य ज्ञान और उर्दू निबंध लेखन के रूप में होगी. बच्चों को उम्र के अनुसार तीन समूहों में बांटा जायेगा. जूनियर ग्रुप में 11 से 14 वर्ष, मिडिल ग्रुप में 15 से 19 वर्ष और सीनियर ग्रुप में 19 से 22 वर्ष तक के बच्चों को शामिल कर प्रतियोगिताएं करायी जायेंगी.

प्रखंडवार प्रतियोगिता का कार्यक्रम

पांच नवंबर (गुरुवार) को रामगढ़ ब्लॉक की प्रतियोगिता अल-फातिमा गर्ल्स हाई स्कूल, गोलपार में और दुलमी ब्लॉक की प्रतियोगिता उर्दू मध्य विद्यालय, जरियो में करायी जायेगी.

आठ नवंबर (रविवार) को गोला ब्लॉक की प्रतियोगिता आदर्श हाई स्कूल, सोसो में और मांडू ब्लॉक की प्रतियोगिता करमा हाई स्कूल, करमा में आयोजित होगी.

नौ नवंबर (सोमवार) को पतरातू ब्लॉक की प्रतियोगिता ब्राइट बिगनिंग स्कूल, हेहल में होगी. वहीं, 15 नवंबर को इस्लामिक गर्ल्स हाई स्कूल (दरसगाह), चितरपुर में चितरपुर ब्लॉक की प्रतियोगिता करायी जायेगी. प्रत्येक प्रखंड के टॉपर्स की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 22 नवंबर को ही होगी.

बैठक में मौलाना मरगूब आलम, हाजी रईस खान, डॉ शाहनवाज खान, तारिक अनवर, मुहम्मद मुजम्मिल, मास्टर जहीरूद्दीन, जमील अहमद कुरैशी, इकबाल अहमद, जलील अंसारी, साहिल अकमल और अरबाज आलम उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola