डीएवी रजरप्पा में ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता, 150 विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर लिखे पत्र
कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
रजरप्पा डीएवी स्कूल में 'ढाई आखर' पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया. 150 छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किये.
रजरप्पा: सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ राष्ट्रीय स्तरीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया. ‘मां धरती के नाम एक पत्र : प्रकृति की रक्षा करने का मेरा संकल्प’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12वीं तक के 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में पत्र लिखकर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति अपने विचार व्यक्त किये.
विद्यालय के प्राचार्य डॉ आरके साहू ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है.
हजारीबाग प्रमंडल के डाक अधीक्षक निरंजन कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता का संचालन रामगढ़ पूर्वी क्षेत्र के डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडेय की देखरेख में डाक विभाग के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव ब्रजनंदन कुमार ने किया. आयोजन को सफल बनाने में मो खालिद सरफराज, अंजनी पांडेय एवं रीमा का महत्वपूर्ण योगदान रहा. प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में लेखन कौशल विकसित करने के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया गया.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
