रेल महाप्रबंधक ने किया रेल खंड का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

रेल महाप्रबंधक ने किया रेल खंड का निरीक्षण

विज्ञापन

बरकाकाना. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने गुरुवार को कोडरमा बरकाकाना रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. उन्होंने इन रेल मार्गों में पड़नेवाले स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, ओचई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा से जुड़ी पहलुओं का मुआयना किया. निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए इसके प्रति हमेशा चौकसी बरतने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आधार राज तथा धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola