..प्रधान डाकघर में डाक जीवन बीमा शिविर लगा, कई लोगों ने कराया बीमा

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर परिसर में डाक अधीक्षक हजारीबाग निरंजन कुमार व डाक निरीक्षक आशीष पांडे के निर्देश पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर परिसर में डाक अधीक्षक हजारीबाग निरंजन कुमार व डाक निरीक्षक आशीष पांडे के निर्देश पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा व डाक विभाग की विभिन्न बचत एवं निवेश योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को इन सेवाओं से जोड़ना था. शिविर का शुभारंभ पोस्टमास्टर मनोज कुमार, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव रविशंकर राय व सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे बचत खाता, आवर्ती जमा, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि, एमआईएस, राष्ट्रीय बचत पत्र एवं सीनियर सिटीजन योजना की जानकारी दी गयी. पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने बताया कि डाक जीवन बीमा देश की सबसे पुरानी व भरोसेमंद योजना है, जिसमें कम प्रीमियम पर बेहतर बोनस मिलता है. रविशंकर राय ने बताया कि अधिकतम 50 लाख रुपये तक का बीमा उपलब्ध है. आयकर में छूट की सुविधा भी मिलती है. शिविर में कई लोगों का बीमा किया गया. मौके पर नरेंद्र सिंह, रामखेलाइन चौधरी, अरुण कुमार सिंह, प्रिया वर्णवाल, रिमझिम कुमारी, बबीता कुमारी, शंभू कुमार सिंह, त्रिदेव प्रियदर्शी, आदर्श अनिकेत, राजकपूर, सौरव कुमार, अंकित कुमार, संतोष कुमार, विकाश कुमार, चंदन महतो, शुभम सौरव, संतोष कुमार महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola