जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ मांडू, मनोकामना धाम में हरिनाम संकीर्तन से गूंजा पूरा क्षेत्र
फोटो 4 केदला 01 मनोकामना धाम में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
मांडू के मनोकामना धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष पूजा और 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
मांडू. मांडू में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मांडू स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर सह मनोकामना धाम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तों की भीड़ रही और हरिनाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा.
आपके शहर में
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई पूजा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आचार्य वीरेंद्र पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न करायी. श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान शिव की पूजा कर सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की.
जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला.
24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
मनोकामना धाम परिसर में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. कीर्तन मंडली ने लगातार हरिनाम संकीर्तन किया, जिससे मंदिर परिसर के साथ आसपास का क्षेत्र भी भक्तिमय हो उठा. हरिनाम और भक्ति गीतों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर कीर्तन में भाग लिया.
धार्मिक आयोजन से मजबूत होती है सामाजिक एकता
श्रद्धालुओं ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना बढ़ने के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता भी मजबूत होती है. जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने संभाली व्यवस्था
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष नवरत्न कुमार, रामप्रीत साव, सचिव संजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, ईश्वर दयाल साहू, प्रभुवन साव, अशोक साहू, शिव प्रसाद साहू, आदित्य साव, मनीष कुमार, बैजनाथ प्रसाद चंदन, रामदुलार पांडेय, तालेश्वर साव, अजय कुमार, रणधीर कुमार, रिंका कुमार, सत्येंद्र कुमार, बसंत साव, शीबन साव और मानेश्वर साव समेत अन्य लोगों की भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए