आजसू लोकल वॉलीबॉल चैंपियन टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष बने करण

टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष बने करण
रामगढ़. रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 27 के गोबरदरहा मैदान में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता वार्ड पार्षद रोशन कुमार ने की. बैठक में आजसू लोकल चैंपियन वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन पर चर्चा की गयी. बैठक में बताया गया कि 20 अगस्त से गोबरदरहा मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी. सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया. कमेटी के अध्यक्ष करण कुमार महतो, सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष दयानंद कुमार को बनाया गया. संरक्षक निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, वार्ड पार्षद रोशन कुमार, राजेंद्र महतो, महेंद्र चौधरी, कैलाश महतो, काशीनाथ मुंडा, पुरुषोत्तम कुमार, लालबाबू मुंडा, निरंजन महतो, दिलीप कुमार को बनाया गया है. मौके पर रोशन कुमार ने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इसमें नगर परिषद की टीम प्रतियोगिता शामिल होंगी. संचालन नगर परिषद सचिव राजेंद्र महतो ने किया. बैठक में विकास कुमार, राजेश कुमार, रविकांत पटेल, रवि कुमार, अरविंद नायक, धर्मेंद्र कुमार, शंकर कुमार, सुजीत कुमार, विक्की कुमार, राहुल कुमार, रामटहल चौधरी, आकाश कुमार उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










