कब्र की चहारदीवारी में की तोड़-फोड़

Updated:
विज्ञापन

कब्र की चहारदीवारी में की तोड़-फोड़

विज्ञापन

मांडू. मांडू थाना क्षेत्र के पुंडी में शुक्रवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने पुंडी निवासी मो हाजी यासीन अंसारी की पत्नी की कब्र के पास बनायी गयी चहारदीवारी में तोड़-फोड़ की. इससे लोगों में आक्रोश है. सूचना पाकर मांडू थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव सदल-बल के साथ पहुंचे. लोगों को समझाया. लोगों ने कहा कि आपसी भाईचारे को बिगाड़ने के उद्देश्य से इस तरह का काम किया गया है, लेकिन वह लोग कभी कामयाब नहीं होंगे. लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की. मो हाजी यासीन अंसारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके गोतिया के साथ कुछ बात को लेकर झगड़ा हुआ था. उन्होंने उन लोगों पर शंका जाहिर करते हुए कार्रवाई करने की मांग की. थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह के कार्य करने वाले को छोड़ा नहीं जायेगा. जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर मुस्लिम मियां, गुलजार अंसारी, साबिर मियां, फिरोज आलम, निसार आलम, पिंटू, आजाद, राजा, हफीजुल अंसारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola