ePaper

छापामारी में अवैध शराब जब्त, विक्रेता फरार

Updated at : 24 Apr 2024 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
छापामारी में अवैध शराब जब्त, विक्रेता फरार

छापामारी में अवैध शराब जब्त, विक्रेता फरार

विज्ञापन

गिद्दी. गिद्दी पुलिस ने बुधवार सुबह बड़काचुंबा के एक घर में छापामारी कर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. पुलिस को देखकर शराब विक्रेता फरार हो गया. इस संबंध में गिद्दी थाना में मामला दर्ज किया गया है. गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बड़काचुंबा में रामप्रताप साव अवैध ढंग से अंग्रेजी शराब की बिक्री करता है. इस सूचना के आधार पर गिद्दी पुलिस ने रामप्रताप साव के घर में छापामारी की. इस दौरान 77 बोतल बीयर व सात बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गयी. जब्त अंग्रेजी शराब के बारे में किसी ने कोई जवाब नहीं दिया. गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा कि गिद्दी थाना क्षेत्र में यह अभियान जारी रहेगा. छापामारी अभियान में गिद्दी थाना के रथु उरांव, अनिल कुमार सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola