ePaper

सकारात्मक परिणाम के साथ हम आगे बढ़ेंगे : नंद

Updated at : 15 Dec 2024 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
सकारात्मक परिणाम के साथ हम आगे बढ़ेंगे : नंद

सकारात्मक परिणाम के साथ हम आगे बढ़ेंगे : नंद

विज्ञापन

कुजू. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित सदस्यता महापर्व अभियान को लेकर कार्यशाला हुई. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की. कार्यशाला का उदघाटन प्रदेश प्रभारी नंद प्रसाद, जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता रंजीत कुमार सिन्हा, राजेंद्र कुशवाहा ने किया. मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया. प्रदेश मंत्री सह प्रदेश प्रभारी नंद प्रसाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम ने बूथ कार्यकर्ताओं को निराश किया है, लेकिन भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है. भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष की उपज हैं. निराश होने की आवश्यकता नहीं है. आनेवाला समय में सकारात्मक परिणाम के साथ हम आगे बढ़ेंगे. सदस्यता महापर्व में रामगढ़ जिला पूरे प्रदेश में नंबर एक पर विराजमान होगा. बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजक तथा सह संयोजक और मंडल के अध्यक्ष सदस्यता अभियान को गति देने में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के साथ लगेंगे. जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने सदस्यता अभियान को गति देने में बूथ अध्यक्ष की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. रामगढ़ जिला से इस बार सात लाख सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया है. संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री विजय जायसवाल ने किया. कार्यशाला में जिला संयोजक राजेंद्र कुशवाहा, डॉ संजय कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे. मौके पर रंजीत कुमार सिन्हा, चंद्रशेखर चौधरी, इला रानी पाठक, किरण देवी, संजीव कुमार बबला, रंजन फौजी, बलराम महतो, दिनेश प्रसाद, दिलीप सिंह, लक्ष्मी देवी, सरदार अनमोल सिंह, संजय प्रभाकर, राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान, अर्जुन यादव, अखिलेश प्रसाद, प्रो खिरोधर साहू, खुशी लाल महतो, सुखदेव प्रसाद, योगेश महतो, विनोद कुमार, डॉ विनोद कुमार ठाकुर, राजीव जायसवाल, पंकज साह, दीपक सोनकर, मनोज महतो, शीतल सिंह, सन्नी कुशवाहा, रिंकू प्रसाद, शंकर करमाली उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola