शौंडिक समाज ने गोलीबारी कांड की निंदा की

Updated:
विज्ञापन

शौंडिक समाज ने गोलीबारी कांड की निंदा की

विज्ञापन

भुरकुंडा. सरैया टोला के कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद व नीतीश कुमार के घर पर हुई गोलीबारी की घटना की पतरातू प्रखंड शौंडिक संघ ने निंदा की है. सौंदा बस्ती के पूर्व मुखिया दयानंद प्रसाद व दीपक प्रसाद के नेतृत्व में लोगों ने दोनों व्यवसायियों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. लोगों ने रामगढ़ एसपी से दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व मामले का उद्भेदन करते हुए अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग की है. मौके पर कैलाश प्रसाद, शशिकांत प्रसाद, अमित साहू, संदीप प्रसाद, निरंजन साहू, अखिलेश साहू, जनक प्रसाद, रंजन कुमार, रवि कुमार उपस्थित थे. 14 फरवरी को सौंदा बस्ती स्थित मैरेज हॉल में दोपहर तीन बजे से शौंडिक समाज की बैठक होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola