35 दिन बाद सऊदी अरब से गोला लाया गया शव

Updated:
विज्ञापन

सऊदी अरब से गोला लाया गया शव

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड के सोसोकला गांव निवासी हाफीज व कारी मोहम्मद अब्दुल वकील (उम्र 32, पिता हाजी मो खलील अहमद) का शव 35 दिन के बाद शुक्रवार को गांव लाया गया. अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर किया गया. पिता श्री अहमद ने बताया कि पुत्र मोहम्मद अब्दुल वकील पिछले आठ वर्ष से सऊदी अरब के अल शलावी इंटरनेशनल कंपनी में नौकरी करता था. उसकी मौत 25 फरवरी को हो गयी थी. विदेश मंत्रालय एवं अन्य कागजी प्रक्रिया को पूरा करने में समय लग गया. मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गया है. उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करने वालों में हसन इमाम, मोबिन अख्तर, जमाल, उल्फत हुसैन, गुलाम अंसारी, लाइक आलम शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola