श्रीश्री चित्रगुप्त व मां दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया

Updated:
विज्ञापन

श्रीश्री चित्रगुप्त व मां दुर्गा मंदिर बिजुलिया तालाब रोड का स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया

विज्ञापन

फोटो फाइल 4 आर-17 हवन में सुनील कुमार सिन्हा सपत्नीक सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रामगढ़. श्रीश्री चित्रगुप्त व मां दुर्गा मंदिर बिजुलिया तालाब रोड का स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया. इस अवसर पर विशेष पूजन, हवन व भंडारा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए व धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. पूजन कार्यक्रम में सुनील कुमार सिन्हा सपत्नीक उपस्थित हुए. विधिवत पूजन पुजारी सनोज पांडे ने संपन्न कराया. पूजा के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के आशीर्वाद से जीवन के सभी कार्य मंगलपूर्वक संपन्न होते हैं. जीवन में सफल होने और आगे बढ़ने के लिये भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद आवश्यक है. मौके पर पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ एनडी सहाय, पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार, दीपक कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार सिन्हा, नरेश कुमार, करण, रवि कुमार श्रीवास्तव, समाज के अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, महामंत्री रोहित कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, विपिन बिहारी लाल, प्रभात कुमार सिन्हा, विवेक कुमार सिन्हा, विकास सिन्हा, बड़कू छोटकू, बीके श्रीवास्तव, विजय कुमार सिन्हा समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola