Watch Video: गोला में अनुपस्थित कर्मियों का रुकेगा वेतन, BDO से भी मांगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ DC ऋतुराज ने गोला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने और BDO से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. सरकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा हुई.

विज्ञापन

गोला (रामगढ़). रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने सोमवार को गोला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति, सरकारी योजनाओं की प्रगति, जन शिकायतों के निष्पादन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लंबित आवेदनों की समीक्षा की. निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने और प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया. वहीं, जिन कार्यालयों में ताला लगा मिला, उनके संबंधित प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा गया.

विज्ञापन

अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई, अधिकारियों से मांगा जवाब

प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की. इस क्रम में अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोला से स्पष्टीकरण मांगा. जिन कार्यालयों में ताला लगा हुआ पाया गया, उनके संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब समर्पित करने का निर्देश दिया गया.

वीबी-जी राम जी योजना के भुगतान की समीक्षा

उपायुक्त ने वीबी-जी राम जी योजना के तहत लाभुकों को किए जा रहे भुगतान की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए और भुगतान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए.

इस दौरान लंबित योजनाओं के साथ सामाजिक सुरक्षा के तहत प्राप्त और लंबित आवेदनों की भी जांच की गयी. उपायुक्त ने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

अंचल कार्यालय में अनावश्यक आवाजाही पर जतायी नाराजगी

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान परिसर में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को लेकर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी. उन्होंने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यालय में अनावश्यक रूप से आने वाले व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाये और कार्यालय के कामकाज में किसी तरह का व्यवधान न हो.

उपायुक्त ने इस मामले में अंचल अधिकारी को सख्त नोटिस जारी कर संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील करने और इस संबंध में अनुपालन प्रतिवेदन सौंपने को कहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola