शिक्षा मनुष्य की सबसे जरूरी चीज : अर्जुन राम
शिक्षा मनुष्य क��� सबसे जरूरी चीज : अर्जुन राम
डीएबी पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव सह विदाई समारोह गोला. गोला प्रखंड के बरलंगा स्थित डीएबी (दिल्ली एकेडमी बेस) पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो, विशिष्ट अतिथि मुखिया कांति देवी, समाजसेवी जनार्दन महतो, आजसू युवा नेता पीयूष चौधरी, समाजसेवी राथू प्रसाद एवं विद्यालय के निदेशक सुरेंद्रनाथ महतो मौजूद थे. पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन की सबसे जरूरी चीज है. शिक्षा के बिना किसी भी व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है. आज शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिदिन नये प्रयोग हो रहे हैं. ऐसे में तकनीकी शिक्षा व कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक हो गया है. पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व अन्य सहगामी गतिविधियां भी बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं. विद्यालय के निदेशक सुरेंद्रनाथ महतो ने बताया कि डीएबी पब्लिक स्कूल विगत 15 वर्षों से क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहा है. इस दौरान, दसवीं पास कर चुके विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और विदाई दी गयी. प्रधानाध्यापक संजीव महतो ने बच्चों को जीवन में हमेशा लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की. मौके पर त्रिलोचन प्रजापति, रणधीर बसरिया, पहाड़ सिंह महतो, कैलाश महतो, पशुपति उपाध्याय, नागेश्वर महतो, दीपू देवी, राखी कुमारी, रूपम कुमार, आशीष सिंह, शिशुपाल उपाध्याय, सुभाष महतो, सुमित कुमार, अष्टमी कुमारी, शीला कुमारी, लीना कुमारी, केतकी महतो, माया कुमारी, डोली कुमारी, स्नेहलता महतो, जुली कुमारी, रिंकी कुमार, शोभा रानी, केदार महतो, विद्याधर महतो, श्रीधर महतो, रमेश महतो, विश्वनाथ महतो, सुभाष महतो, तुलसी महतो, गिरीश प्रसाद साहू, केबी सहाय मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए