दूसरे उम्मीदवार को वोट देने की बात पर काटी बिजली

Published at :05 Jan 2016 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे उम्मीदवार को वोट देने की बात पर काटी बिजली

गिद्दी(हजारीबाग) : टोंगी पंचायत के सुइयाडीह गांव में एक व्यक्ति ने चार लोगों के घरों की बिजली काट दी. इससे परेशान होकर उनलोगों ने इसकी सूचना मुखिया संध्या देवी व पंसस िवनोद किस्कू को दी. सूचना पाकर मुखिया संध्या देवी व पंसस िवनोद किस्कू सोमवार सुबह सुइयाडीह गांव पहुंचे और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. […]

विज्ञापन
गिद्दी(हजारीबाग) : टोंगी पंचायत के सुइयाडीह गांव में एक व्यक्ति ने चार लोगों के घरों की बिजली काट दी. इससे परेशान होकर उनलोगों ने इसकी सूचना मुखिया संध्या देवी व पंसस िवनोद किस्कू को दी. सूचना पाकर मुखिया संध्या देवी व पंसस िवनोद किस्कू सोमवार सुबह सुइयाडीह गांव पहुंचे और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. टोंगी पंचायत के सुइयाडीह वार्ड नंबर छह के संजीत मांझी, पूरन मांझी, लखी राम, कामेश्वर मांझी ने कहा कि हमलोग विद्युत उपभोक्ता हैं.
किसी का पैसा बाकी नहीं है. इसके बावजूद गांव के धनु मांझी ने हमलोगों के घरों की बिजली काट दी है. उपभोक्ताओं ने मुखिया व पंसस को बताया कि धनु मांझी से इस संबंध में हमलोगों ने पूछताछ की, तो उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में यहां के नहीं, बल्कि दूसरे उम्मीदवार को वोट देने को कह रहे थे. इसी वजह से ही आप लोगों की बिजली काटी गयी है.
मुखिया संध्या देवी व पंसस िवनोद किस्कू ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि हमने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है. विद्युतकर्मी जाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola