सीएम ने बिरहोर बच्चियों के हाथों केक कटवा कर अटल का जन्मदिन मनाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2015 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस समारोह में भाग लेने रामगढ़ प्रखंड की दोहाकातू पंचायत के बिरहोर टोला पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को बिरहोर बालिकाओं से केक कटवा कर समारोह का उदघाटन किया. साथ में मंत्री व स्थानीय विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी भी थे. सीएम ने कहा : वर्ष 2016-17 […]
विज्ञापन
रामगढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस समारोह में भाग लेने रामगढ़ प्रखंड की दोहाकातू पंचायत के बिरहोर टोला पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को बिरहोर बालिकाओं से केक कटवा कर समारोह का उदघाटन किया.
साथ में मंत्री व स्थानीय विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी भी थे. सीएम ने कहा : वर्ष 2016-17 में राज्य की सभी विधवा बहनों को पेंशन की सुविधा मिलेगी.
2022 तक राज्य के सभी बेघरों को घर व जरूरतमंदों को दवा सरकार की ओर से मुहैया करायी जायेगी. अब राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्रति वर्ष अपने क्षेत्र में विकास के लिए 70 लाख रुपये तक मिलेंगे. गांव की योजनाओं में भ्रष्टाचार समाप्त करने के उद्देश्य से गांव के लोगों को ही योजनाएं बनाने का अधिकार अगले वर्ष से दिया जायेगा. मुख्यमंत्री ने बिरहोर परिवारों के बीच कंबल भी बांटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




