27 राउंड में होगी मतगणना विस में पतरातू, केरेडारी, बड़कागांव व टंडवा प्रखंड हैरामगढ़. बड़कागांव विधान सभा से चुनाव में 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनके भाग्य का फैसला 23 दिसंबर को होगा. बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र में पड़े मतों की गणना रामगढ़ महाविद्यालय परिसर स्थित मतगणना केंद्र पर होगी. बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र में कुल चार प्रखंड आते हैं. इस विधान सभा में पतरातू, केरेडारी, बड़कागांव व टंडवा प्रखंड पड़ता है. इस विधान सभा क्षेत्र में चतरा जिले के टंडवा प्रखंड के भी 14 बूथ आते हैं. बड़कागांव में कुल दो लाख 11 हजार 776 मत पड़े हैं. इसमें पतरातू प्रखंड में एक लाख 32 हजार आठ मत, केरेडारी में 39 हजार 283 मत, टंडवा प्रखंड के 14 बूथों पर 8600 मत तथा बड़कागांव प्रखंड में 61279 मत पड़े हैं. इन मतों की गिनती की प्रक्रिया रामगढ़ महाविद्यालय में 23 दिसंबर को प्रात: पांच बजे प्रारंभ होगी. प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुबह छह बजे वज्रगृह को खोला जायेगा. वास्तविक मतगणना सुबह आठ बजे प्रारंभ होगी. बड़कागांव विधान सभा के मतों की गिनती के लिए 14 टेबल बनाये गये हैं. यहां मतों की गिनती 27 राउंड में पूरी होगी.
BREAKING NEWS
लीड के साथ) बड़कागांव के 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
27 राउंड में होगी मतगणना विस में पतरातू, केरेडारी, बड़कागांव व टंडवा प्रखंड हैरामगढ़. बड़कागांव विधान सभा से चुनाव में 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनके भाग्य का फैसला 23 दिसंबर को होगा. बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र में पड़े मतों की गणना रामगढ़ महाविद्यालय परिसर स्थित मतगणना केंद्र पर होगी. बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement