डॉक्टर के घर छह लाख की डकैती
Updated at : 03 Jan 2020 11:59 PM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : बाजारटांड़ स्थित सिदो-कान्हू नगर में होम्योपैथ चिकित्सक डॉ रणधीर कुमार के घर गुरुवार रात पांच हथियारबंद नकाबपोशों ने धावा बोला और एक लाख नकदी व पांच लाख के गहने लूट लिये. पुलिस को डकैती की सूचना डायल 100 के जरिये मिली. सूचना पाकर रामगढ़ एसडीपीओ अनुज कुमार व इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विपिन […]
विज्ञापन
रामगढ़ : बाजारटांड़ स्थित सिदो-कान्हू नगर में होम्योपैथ चिकित्सक डॉ रणधीर कुमार के घर गुरुवार रात पांच हथियारबंद नकाबपोशों ने धावा बोला और एक लाख नकदी व पांच लाख के गहने लूट लिये. पुलिस को डकैती की सूचना डायल 100 के जरिये मिली. सूचना पाकर रामगढ़ एसडीपीओ अनुज कुमार व इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.
डकैतों का सुराग ढूंढ़ने के लिए डॉग स्क्वॉयड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी. भुक्तभोगी डॉ रणधीर कुमार ने बताया : घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी रेखा देवी, पिता महादेव प्रसाद, माता पार्वती देवी, बेटा सत्यम और भांजा अभिषेक कुमार मौजूद थे.
रात 2:00 बजे चैनल गेट और उसमें लगे तीन ताले तोड़ कर पांच नकाबपोश अपराधी उनके घर में घुस गये. अपराधी सबसे पहले घर के पहले कमरे में घुसे, जिसमें बेटा सत्यम और भांजा अभिषेक सोये थे. अपराधियों ने दोनों को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया. इसके बाद उन दोनों को दर्द की दवा लेने की बात कह मेरा कमरा खुलवाया. दरवाजा खुलते ही अपराधियों ने मुझे और मेरी पत्नी को कब्जे में ले लिया.
इसके बाद उन लोगों ने मां और पत्नी को छोड़ कर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया. विरोध करने पर अपराधियों ने हमसे मारपीट भी की. हथियार का भय दिखा कर अपराधियों ने लगभग एक घंटे तक लूटपाट की. इस दौरान अपराधियों ने घर में रखे एक लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये मूल्य के गहने लूट लिये. अपराधियों के जाने के बाद मैंने पड़ोसी को फोन लगाया गया. साथ ही डायल 100 पर रामगढ़ पुलिस को वारदात की सूचना दी.
भुक्तभोगी परिवार से मिलने पहुंची विधायक
इधर, शुक्रवार सुबह वारदात की सूचना पाकर रामगढ़ की नवनिर्वाचित विधायक ममता देवी भी भुक्तभोगी परिवार से मिलने पहुंचीं. उन्होंने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली. वहीं, भुक्तभोगी चिकित्सक ने रामगढ़ थाने में घटना की प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




