खेल मैदान बना शराबियों का अड्डा

Updated:
विज्ञापन

भुरकुंडा : भुरकुंडा थाना क्षेत्र का विभिन्न खेल मैदान शराबियों व असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है. शाम ढलते ही मैदान पर शराबियों पर असामाजिक तत्वों की मंडली जुट जाती है. देर रात तक शराब सेवन का दौर चलता है. मैदान के आसपास से गुजरने में स्थानीय लोग असहज महसूस करते हैं. ऐसे तत्व […]

विज्ञापन

भुरकुंडा : भुरकुंडा थाना क्षेत्र का विभिन्न खेल मैदान शराबियों व असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है. शाम ढलते ही मैदान पर शराबियों पर असामाजिक तत्वों की मंडली जुट जाती है. देर रात तक शराब सेवन का दौर चलता है. मैदान के आसपास से गुजरने में स्थानीय लोग असहज महसूस करते हैं. ऐसे तत्व शराब पीने के बाद बोतलें मैदान में ही छोड़ या फोड़ देते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इससे मॉर्निंग वाक करने व खेलने वाले बच्चों को काफी असुविधा हो रही है. भुरकुंडा का हाई स्कूल मैदान, थाना मैदान, रिवर साइड मयूर स्टेडियम, सीसीएल सौंदा व सेंट्रल सौंदा मैदान इन दिनों में ऐसे तत्वों का अड्डा बना हुआ है. लोगों ने स्थानीय पुलिस से ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने व रात में पेट्रोलिंग करने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola