कुएं में डूबने से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के होहद गांव में कुएं में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बुधवार को पूनम देवी (22 वर्ष) कुएं के समीप कपड़ा धो रही थी. इस बीच वह फिसल कर कुएं में डूब गयी. इस दाैरान महिला को कोई देख नहीं पाया. कुछ देर […]

विज्ञापन

दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के होहद गांव में कुएं में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बुधवार को पूनम देवी (22 वर्ष) कुएं के समीप कपड़ा धो रही थी. इस बीच वह फिसल कर कुएं में डूब गयी. इस दाैरान महिला को कोई देख नहीं पाया. कुछ देर तक महिला घर नहीं लौटी, तो परिजन खोजने लगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद महिला को कुआं से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है. पूनम का तीन वर्ष पूर्व होहद गांव के पंकज महतो के साथ विवाह हुआ था. दोनों का एक बच्चा भी है. पूनम के मायके भंडार करमा खैराचातर से परिजन पहुंच गये हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola