शिक्षकों ने दिया सोसोकला मध्य विद्यालय में योगदान

Updated at : 21 Dec 2018 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने दिया सोसोकला मध्य विद्यालय में योगदान

मगनपुर : गोला प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय, सोसोकला में तीन शिक्षकों ने गुरुवार को योगदान दिया. तीन शिक्षकों ने अब तक योगदान नहीं दिया है. उपायुक्त के आदेश पर इस विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित आधा दर्जन शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया था. इनके स्थान पर दूसरे विद्यालयों के छह शिक्षकों को भेजा […]

विज्ञापन
मगनपुर : गोला प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय, सोसोकला में तीन शिक्षकों ने गुरुवार को योगदान दिया. तीन शिक्षकों ने अब तक योगदान नहीं दिया है. उपायुक्त के आदेश पर इस विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित आधा दर्जन शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया था. इनके स्थान पर दूसरे विद्यालयों के छह शिक्षकों को भेजा गया है.
इन्हें 24 घंटे के अंदर विद्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया था. आदेश के आलोक में नरेश चंद्र पोद्दार, लखन रविदास व अरुण नाग ने योगदान दिया. तीन शिक्षक देवचरण महतो, मनोज कुमार गुप्ता व हरिहर सिंह मुंडा ने किसी कारण से योगदान आज नहीं दिया.
उधर, शिक्षकों ने छात्रों को शुक्रवार को विद्यालय खुला रहने की सूचना जारी की. सभी छात्रों को विद्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. विद्यालय के बाहर नोटिस भी चिपकाया गया है. शुक्रवार को विद्यालय खुला रहने के दौरान शिक्षा अधिकारी भी यहां मौजूद रहेंगे.
1920 में हुई थी विद्यालय की स्थापना
सोसोकला में वर्ष 1920 में प्राथमिक विद्यालय के रूप में इसकी स्थापना हुई थी. वर्ष 1965 में इसे उत्क्रमित कर मध्य विद्यालय बनाया गया था. वर्ष 2016 में उत्क्रमित कर इसे उच्च विद्यालय का दर्जा दिया गया.
दोनों विद्यालयों का संचालन एक ही प्रबंधन समिति कर रही है. लोगों का कहना है कि अंग्रेजों के शासन काल से ही यहां शुक्रवार को विद्यालय बंद किया जा रहा था.
आजादी के बाद भी इसमें बदलाव नहीं हुआ. इस मामले को पिछले कई वर्षों से उठाया जा रहा था. लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. तत्पश्चात ग्रामीणों ने इस मामले को मुख्यमंत्री जन संवाद में उठाया.
इसके बाद शिक्षा सचिव ने शुक्रवार को विद्यालय खुला रखने व रविवार को साप्ताहिक छुट्टी देने का निर्देश जारी किया. डीसी के आदेश पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित आधा दर्जन शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola