झारखंड के 27 आईएफएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनायी गयीं शैलजा सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2023 9:38 PM
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से गुरुवार को 27 आईएफएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत शैलजा सिंह को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विशेष परियोजनाएं, झारखंड) पद पर पदस्थापित किया गया है. इनका मुख्यालय रांची रहेगा.
सैकत चटर्जी. झारखंड के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने गुरुवार को 27 आईएफएस (IFS) अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है. शैलजा सिंह को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विशेष परियोजनाएं, झारखंड) पद पर पदस्थापित किया गया है. इनका मुख्यालय रांची रहेगा. पलामू टाइगर रिजर्व के उत्तरी प्रमंडल के उपनिदेशक प्रजेश कांत जेना बनाए गए हैं, वहीं कुमार आशीष को दक्षिणी प्रमंडल का उपनदेशक बनाया गया है.
27 आईएफएस की ट्रांसफर-पोस्टिंग
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से गुरुवार को 27 आईएफएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत शैलजा सिंह को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विशेष परियोजनाएं, झारखंड) पद पर पदस्थापित किया गया है. इनका मुख्यालय रांची रहेगा.
उत्तरी प्रमंडल के उपनिदेशक बने प्रजेश कांत जेना
पलामू टाइगर रिजर्व के दोनों प्रमंडलों के उपनिदेशकों का तबादला किया गया है. उत्तरी प्रमंडल के उपनिदेशक के पद पर रहे कुमार आशीष के स्थान पर 2018 बैच के आईएफएस प्रजेश कांत जेना को पदस्थापित किया गया है. पीटीआर के उत्तरी प्रमंडल के डीएफओ रहे कुमार आशीष को मुकेश कुमार के स्थान पर दक्षिणी प्रमंडल का उपनदेशक बनाया गया है.
Also Read: झारखंड के टोंटो में दूसरे दिन आईईडी ब्लास्ट, कोबरा के तीन जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाए गए रांची
वेतनमान में प्रोन्नति के साथ बने अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक
अशोक कुमार को वेतनमान में प्रोन्नति देते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास, झारखंड) के पद पर पदस्थापित किया गया है. इनका मुख्याल रांची रहेगा. डीके सक्सेना को वेतनमान में प्रोन्नति देते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं प्रशिक्षण) पद पर पदस्थापित किया गया. इनका भी मुख्यालय रांची रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










