हरिहरगंज में नगर पंचायत ने चलाया जागरूकता अभियान, दुकानदारों से सैरात शुल्क जमा करने और अतिक्रमण हटाने की अपील

Updated:
विज्ञापन

दुकानदारों से बात करते नगर पंचायत के पदाधिकारी व उपस्थित अन्य. | Prabhat Khabar Network

हरिहरगंज नगर पंचायत ने दुकानदारों को सैरात शुल्क जमा करने और अतिक्रमण हटाने का कड़ा निर्देश दिया है। नियमों का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई।

विज्ञापन

हरिहरगंज (पलामू). हरिहरगंज नगर पंचायत की ओर से बुधवार को बाजार क्षेत्र में व्यावसायिक और फुटपाथी दुकानदारों को सैरात बंदोबस्ती को लेकर जागरूक किया गया. नगर पंचायत के अधिकारियों ने दुकानदारों से बातचीत कर सैरात बंदोबस्ती शुल्क नियमित रूप से संवेदक के पास जमा करने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि जिन लोगों ने दुकानों के बाहर करकट या अन्य सामान रखकर निर्धारित जगह से अधिक क्षेत्र घेर रखा है, वे उसे तत्काल हटा लें.

शुल्क नहीं देने पर होगी कार्रवाई

इओ ने कहा कि सैरात बंदोबस्ती शुल्क जमा करना जरूरी है. शुल्क जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी. नगर पंचायत की टीम ने बाजार में दुकानदारों और फुटपाथी दुकानदारों से सैरात व्यवस्था को लेकर चर्चा की. अधिकारियों ने सभी से नियमों का पालन करते हुए व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने की अपील की.

ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद में युवक को रात में मारी गोली, सुबह होते ही सड़क जाम, बाजार बंद; कनपटी में मारी गई थी गोली

आवागमन सुचारु रखने पर जोर

अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक कब्जा नहीं करने से बाजार में लोगों के आवागमन में सुविधा होगी. दुकानदारों से सड़क और सार्वजनिक स्थान को बाधित नहीं करने की अपील की गयी.

मौके पर सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, जेइ सुबोध कुमार, सामुदायिक संगठनकर्ता विचित्रा कुमारी, अमीन रविंद्र कुमार यादव, संवेदक धनंजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, थाना के एसआइ संजय कुमार, मुकेश कुमार मेहता, विजय प्रजापति समेत पुलिस बल के जवान और अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola