प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर कलश यात्रा पांच को

Updated:
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर कलश यात्रा पांच को

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सदर प्रखंड के रजवाडीह पंचायत के पास अमानत, मलय व कुंदरहिया नदी संगम स्थल पर मंदिर का निर्माण हुआ है. इस नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होना है. आयोजन समिति के लोग इस धार्मिक आयोजन की तैयारी में जुटे हैं.इस अनुष्ठान को लेकर पांच मार्च को कलश यात्रा निकाली जायेगी. आयोजन समिति के अध्यक्ष उपेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि कलश यात्रा के समापन के बाद शाम में 12 घन्टे का अखंड कीर्तन शुरू होगा. उन्होंने बताया कि छह मार्च को पंचांग पूजन, प्रतिमा का जलाधीवास, सात मार्च को अन्नाधीवास, फलाधीवास, पुष्पाधीवास के बाद प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जायेगा. आठ मार्च को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान, षोडशोपचार, पूजन, पूर्णाहुति के बाद भंडारा का आयोजन किया गया है. आचार्य पंडित हृषिकेश पांडेय द्वारा विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जायेगा. पूजा में यजमान के रूप में जीवन चौबे सक्रिय रहेंगे. इस धार्मिक अनुष्ठान को सफ़ल बनाने में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सुभाष चौबे, कोषाध्यक्ष प्रेम चौबे, भूमिदाता बृजदेव शुक्ला, नंद किशोर चौबे, निरंजन चौबे सहित कई लोग सक्रिय हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola