स्वास्थ्य सेवा केवल सुविधा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी : रमेश शुक्ला

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित शिविर में 300 से अधिक जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

विज्ञापन

मेदिनीनगर. केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऑर्गनाइजेशन, झारखंड द्वारा सदर प्रखंड के कोड़िया में निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 300 से अधिक लोगों को चिकित्सा सुविधा मिली.चिकित्सकों डॉ कौशल किशोर, डॉ राजीव कुमार, डॉ शैलेश कुमार व डॉ श्रवण कुमार और उनकी टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

निःशुल्क दवाओं का वितरण

जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया. मौके पर संगठन के प्रदेश सचिव रमेश कुमार शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल सुविधा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है. संगठन का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाओं की सुविधा पहुंचाई जाये. उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों एवं गांवों में समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किये जायेंगे.

ये भी पढ़ें: SIR पर बड़ा अपडेट, पलामू की 5 विधानसभा के लिए आज से सुनवाई, 4.48 लाख मतदाताओं को जारी हुआ नोटिस

स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संगठन का मानवीय प्रयास

मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संगठन का महत्वपूर्ण मानवीय प्रयास है. कार्यक्रम के चेयरमैन विकास उपाध्याय एवं को-चेयरमैन प्रभात मिश्रा ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, संगठन के सदस्यों, समाजसेवियों, सहयोगी संस्थाओं और शिव मंदिर कमेटी के मुकेश गुप्ता एवं उनकी टीम की सराहना की. मौके पर संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सतीश कुमार तिवारी, अरविंद अग्रवाल, रामाकांत पांडेय, रवीश तिवारी एवं गौरी शंकर मिश्रा, मुकेश गुप्ता, सुनील अग्रवाल, दिनेश वर्णवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, हेमंत राज, सुरेंद्र गुप्ता, धीरेन्द्र ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, टाइगर चंद्रवांसी, राजेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola