पलामू : सतबरवा मजदूर गोलीकांड में गोलीकांड में दो अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो.

पलामू के सतबरवा में दो मजदूरों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों पर केस दर्ज किया है। राहुल दुबे गैंग का पर्चा बरामद, जांच जारी है।

विज्ञापन

पलामू. पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा गांव में फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी

सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सक्रियता से कार्रवाई कर रही है. इस घटना में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होगी. पुलिस लगातार छापामारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: घुटने तक पानी में स्कूल पहुंचते हैं बच्चे, नामुदाग के सरकारी स्कूल तक नहीं है पक्की सड़क

गुरुवार की घटना

मालूम हो कि गुरुवार की रात्रि करीब 11 बजे फोरलेन ओवरब्रिज पर निर्माण कार्य कर रहे दो मजदूरों को अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद से फरार हो गये थे. घटना में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले मजदूर अजय हांसदा और संजय हांसदा घायल हुए हैं.

रिम्स में चल रहा है इलाज

दोनों का इलाज रिम्स में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पलामू एसपी कपिल चौधरी और थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.पुलिस ने घटनास्थल से राहुल दुबे गैंग के नाम का परचा बरामद किया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola