झारखंड: पलामू में रिश्ता शर्मसार, 45 साल के मामा ने 7 साल की भांजी से की दरिंदगी, पुलिस ने किया अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

बताया जाता है कि पीड़ित बच्ची अन्य बच्चों के साथ घर के पास ही खेल रही थी. तभी वहां रेड़मा के समदा अहरा निवासी 45 वर्षीय विजय तिवारी पहुंचा और बच्चों से बात करने लगा. बात करते-करते वह बच्ची को अपने साथ उसके घर से 30 मीटर दूर एक अर्धनिर्मित मकान में ले गया और दुष्कर्म किया.

विज्ञापन

पलामू, सैकत चटर्जी. पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में एक मुंहबोले मामा विजय तिवारी ने सात साल की भांजी के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. हालांकि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि दूध बेचने के बहाने पहचान बढ़ाकर एक 45 वर्षीय मुंहबोले मामा ने 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. घटना मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जीएलए कॉलेज से सटे इलाके की है. थाना में रविवार को पीड़िता के परिवारवालों ने लिखित शिकायत की तो पुलिस तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए एमआरएमसीएच भेजा गया. इस संबंध में शहर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ऐसे दिया घटना को अंजाम

बताया जाता है कि पीड़ित बच्ची अन्य बच्चों के साथ घर के पास ही खेल रही थी. तभी वहां रेड़मा के समदा अहरा निवासी 45 वर्षीय विजय तिवारी पहुंचा और बच्चों से बात करने लगा. बात करते-करते वह बच्ची को अपने साथ उसके घर से 30 मीटर दूर एक अर्धनिर्मित मकान में ले गया. आरोप है कि इसी जगह उसने बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया. घर पर बच्ची को नहीं पाकर उसके माता-पिता जब उसे ढूंढते हुए अन्य बच्चों से जानकारी ली तो बच्चों ने बताया कि विजय मामा उसे ले गए हैं. बच्चों ने ही बताया कि अर्धनिर्मित मकान की तरफ बच्ची को ले जाया गया है. वहां पर आवाज लगाई गई तो उसके अंदर से बच्ची रोते हुए निकली. बच्ची से रोने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उसके साथ मोबाइल दिखाने के बहाने विजय मामा ने गलत काम किया है.

बच्ची के साथ एक और बच्चे को भी दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता के परिवारवालों ने बताया कि बच्ची ने उन्हें बताया है कि दर्द से जब वह चीखने-चिल्लाने लगी तो विजय मामा ने हाथ से बच्ची का मुंह बंद कर दिया था. इस बीच एक बच्चा जब वहां पहुंचा तो विजय ने उसका गला दबा कर कहा कि किसी को बताओगे तो जान से मार देंगे. इससे वो बच्चा भी डर कर भाग गया. इसी समय लड़की को आवाज लगाते हुए जब उसके परिजन वहां पहुंचे तो उनकी आवाज सुनकर विजय बच्ची को छोड़कर भाग गया.

आरोपी ने किया घटना से इनकार

हालांकि विजय से जब इस संबंध में मौके पर पूछताछ की गई तो उसने इस तरह की किसी घटना से इनकार किया. हालांकि यह भी बताया जाता है कि विजय कई बार अपने बयान भी बदलता रहा. रविवार को इस संबंध में शहर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और बच्ची की मेडिकल जांच एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में कराई गई और बयान भी दर्ज करवाया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola