PHOTOS: नक्सली मुठभेड़ में शहीद पलामू के अमित तिवारी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Updated:
विज्ञापन

नक्सली मुठभेड़ में शहीद झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी को उनके पैतृक गांव पलामू के तोलरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान गांव में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और नम आखों से विदाई दी.

विज्ञापन
undefined

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ में शहीद झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी का आज यानी 16 अगस्त को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया. पैतृक गांव पलामू के तोलरा में राजकीय सम्मान के साथ अमित कुमार तिवारी का अंतिम संस्कार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

इस दौरान पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम, आईजी राजकुमार लकड़ा, एसपी रिष्मा रमेशन, एएसपी ऋषभ गर्ग, एसडीपीओ सुरजीत कुमार समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. पुलिस जवानों ने सलामी देकर विदाई दी.

undefined

शहीद सब इंस्पेक्टर अमित कुमार तिवारी के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. अमित तिवारी का पार्थिव शरीर मंगलवार रात दो बजे के करीब पलामू के नरेला थाना क्षेत्र के तोलरा स्थित पैतृक गांव पहुंचा था.

undefined

अमित कुमार तिवारी के शव को तिरंगे में लिपटा देख पूरा गांव उमड़ पड़ा. सभी की आंखें नम हो गईं. पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर हुजूम लग गया.

undefined

पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. उनके अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने शहीद अमित अमर रहें और जिंदाबाद के नारे लगाए.

undefined

बता दें कि इससे पहले शहीद हुए जवानों का पार्थिव शरीर रांची लाया गया था. जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री समेत डीजपी व अन्य अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

undefined

शहीद के अंतिम दर्शन पाने के लिए तोलरा गांव में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. गाडियों का तांता लग गया था. शहीद के घर से निकली अंतिम यात्रा में लोग गमगीन होकर निकले. मुखाग्नि के समय भी लोगों को आंखे नम हो गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola