पांकी उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Mar 2025 9:26 PM

विज्ञापन

पांकी प्रखंड की ढूब पंचायत के केवाल टोला में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने की शिकायत ग्रामीणों ने की है.

विज्ञापन

पांकी. पांकी प्रखंड की ढूब पंचायत के केवाल टोला में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने की शिकायत ग्रामीणों ने की है. ग्रामीणों ने कहा है कि निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा निर्धारित मापदंड का ध्यान नहीं रखा जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि ढूब पंचायत के केवाल टोला में लाखों रुपए की राशि से गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने भवन की गुणवत्ता को लेकर असंतोष जाहिर करते हुए विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक के द्वारा अपनी मनमानी करते हुए भवन निर्माण की गुणवत्ता पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उच्च अधिकारियों द्वारा मानिटरिंग भी नहीं की जा रही है. ग्रामीण संदीप कुमार, संजय भुइयां, लल्लू भुइयां, सुनील कुमार, निक्कू भुइयां, सहित दर्जनों ग्रामीण ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में घटिया ईंट का प्रयोग किया जा रहा है. पिलरों में सरिया भी मानक के अनुसार नहीं लगाया गया. नीचे के पिलरों में 12 और सिर्फ दिखावा में ऊपर के दो रॉड 16 का है. घटिया बंगला ईंट का प्रयोग किया जा रहा है. सीमेंट का उपयोग भी मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है. मुखिया पति यशवंत सिंह ने भी हो रहे घटिया काम पर आपत्ति जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola