17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ईचागढ़ : गोली मार कर किया घायल

ईचागढ़ : गोली मार कर किया घायलफोटो : 23 चांडिल 3– घायल जनक सिंह मुंडा.प्रतिनिधि, चांडिल ईचागढ़ थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव में सोमवार को गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया. गोली चलने की सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी राईतु होनहागा और चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप भगत उलीडीह गांव पहुंचे […]

ईचागढ़ : गोली मार कर किया घायलफोटो : 23 चांडिल 3– घायल जनक सिंह मुंडा.प्रतिनिधि, चांडिल ईचागढ़ थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव में सोमवार को गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया. गोली चलने की सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी राईतु होनहागा और चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप भगत उलीडीह गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली. एसडीपीओ से मिली जानकारी के अनुसार उलीडीह, रुगडी निवासी उमाकांत महतो उर्फ डीडीसी और चैतन्य मुंडा ने आगसिया निवासी जनक सिंह मुंडा(41) को गोली मार कर घायल कर दिया है. गोली जनक सिंह मुंडा के बायीं हथेली में लगी है. पुलिस ने घायल जनक सिंह मुंडा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि गोली किस कारण से चली इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घायल जनक सिंह मुंडा चांडिल डैम के विस्थापित है और वर्तमान में आगसिया में रहते हैं.पूर्व में जेल जा चुके है दोनों आरोपीएसडीपीओ संदीप भगत ने बताया कि गोली चलाने के दोनों आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके है. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ थाना कांड संख्या 34/2006 के तहत दोनों आरोपी जेल गये थे. श्री भगत ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें