24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं का विसर्जन

श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं का विसर्जन 23 लेट 2- आग लगने से क्षतिग्रस्त पंडाल.लातेहार. शहर के अंबाकोठी में 42 वें श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ परिसर में स्थापित श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को किया गया. इससे पूर्व विजयादशमी को भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया. इसके बाद महायज्ञ की पूर्णाहुति […]

श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं का विसर्जन 23 लेट 2- आग लगने से क्षतिग्रस्त पंडाल.लातेहार. शहर के अंबाकोठी में 42 वें श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ परिसर में स्थापित श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को किया गया. इससे पूर्व विजयादशमी को भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया. इसके बाद महायज्ञ की पूर्णाहुति की गयी. मुख्य यजमान अनिल प्रसाद सपत्नीक थे. वैदिक मंत्रोच्चार पंडित अनिल मिश्रा ने किया. अशोक कुमार महलका व भुनेश्वर प्रसाद साहू ने कई भजन प्रस्तुत किये. तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया. संध्या छह बजे गाजे- बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया. इस मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक सह विधायक बैद्यनाथ राम, अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सुरेश कुमार अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, विशाल कुमार शर्मा, जनार्दन प्रसाद, मदन प्रसाद, ब्रजेश सिंह, राजू प्रसाद सिंह, कौशल कुमार सिंह, सुनील कुमार शौंडिक, निर्दोष कुमार आदि उपस्थित थे.पंडाल में लगी आगनवमी तिथि को श्रीराम राज्याभिषेक के दौरान पंडाल में आग लग गयी. हालांकि स्वयंसेवकों की तत्परता से तुरंत आग पर काबू पा लिया गया. घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन भी पहुंचा. इस दौरान कुछ देर के लिए परायण पाठ बाधित हुआ. श्रीराम टेंट हाउस के संचालक श्याम अग्रवाल की तत्परता से घंटे भर में पंडाल को दुरुस्त कर दिया गया और पुन: पाठ प्रारंभ किया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें