श्रीराम का जन्मोत्सव मना 14 लेट 6- श्रीराम दरबार में स्थापित प्रतिमाएं. 14 लेट 7- परायण पाठ करती महिलाएं.अंबाकोठी परिसर में 42 वें श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ अधिवेशन का दूसरा दिन लातेहार. अंबाकोठी परिसर में 42 वें श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ अधिवेशन के दूसरे दिन श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया. गिरिडीह से आये पंडित अनिल भारद्वाज द्वारा बधाई गीत व सोहर गाये गये. महिला पाठ कर्ताअों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर श्रीराम के जन्म की बधाइ दी. मौके पर महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद, कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद महलका के अलावा मदन प्रसाद, जनार्दन प्रसाद, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, विशाल शर्मा, मुकेश कुमार पांडेय, राजू रंजन सिंह, राजू रंजन प्रसाद, कौशल कुमार आदि उपस्थित थे. कोषाध्यक्ष श्री महलका ने बताया कि इस वर्ष 401 महिला एवं कन्याएं श्रीराम चरित मानस परायण पाठ कर रही हैं. इससे पूर्व शारदीय नवरात्र की प्रथम तिथि को रात्रि नौ से 12 बजे तक मानस महायज्ञ स्थल परिसर में अयोध्या से आये मिथिलाचंल अवध आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा श्रीराम चरित मानस के कई प्रसंगों का जीवंत मचंन किया गया.
BREAKING NEWS
श्रीराम का जन्मोत्सव मना
श्रीराम का जन्मोत्सव मना 14 लेट 6- श्रीराम दरबार में स्थापित प्रतिमाएं. 14 लेट 7- परायण पाठ करती महिलाएं.अंबाकोठी परिसर में 42 वें श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ अधिवेशन का दूसरा दिन लातेहार. अंबाकोठी परिसर में 42 वें श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ अधिवेशन के दूसरे दिन श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया. गिरिडीह से […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement