कमल किशोर ने सरेंडर किया, गये जेल- बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेजे गये क्या है मामला रांची के प्रसिद्ध डॉक्टर केके सिन्हा पर जानलेवा हमला करने के मामले में कमल किशोर भगत को 22 जून को सात साल की सजा सुनायी गयी थी़ कमल किशोर ने इस फैसले को हाइकोर्ट में चुनौती दी थी़ हाइकोर्ट ने सजा को पांच साल कर दिया़ हाइकोर्ट ने 22 अगस्त को सरेंडर करने के लिए उन्हें 15 दिनों का समय दिया था़ संवाददातारांची : लोहरदगा से आजसू के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत ने बुधवार को सिविल कोर्ट के एजेसी कृष्ण कुमार की अदालत में दिन के 2़ 15 बजे सरेंडर कर दिया़ कोर्ट से उन्हें सीधे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा ले जाया गया़ कमल किशोर काला ग्लास लगी फॉरच्यूनर गाड़ी से अपनी पत्नी नीरू शांति कुजूर और अन्य संबंधियों के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे थे़ अदालत से कमल किशोर भगत के निकलते ही उनकी पत्नी नीरू शांति कुजूर रोने लगी़ बाद में परिजनों ने उन्हें शांत किया़ कमल किशोर ने चार अक्तूबर को नीरू शांति कुजूर से शादी की थी.पत्नी को चुनाव लड़ाने का फैसला पार्टी करेगीकोर्ट के बाहर मीडियाकर्मियों ने पूछा कि क्या पत्नी को लोहरदगा से चुनाव में उतारने के लिए आनन-फानन में शादी की, इस पर कमल किशोर भगत ने कहा : पार्टी व माता-पिता के दबाव के कारण हमने शादी की़ पत्नी को लोहरदगा से चुनाव में खड़ा करने का फैसला पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो करेंगे़ पार्टी जैसा चाहेगी, वैसा करूंगा़ हमने जल्दबाजी में शादी की़, इसे राजनीति से जोड़ना गलत होगा़ अदालत के आदेश का सम्मान करते हुए हमने सरेंडर किया़ भगत सिंह भी जेल गये थे , मैं भी जेल जा रहा हू़ं हमारी कानूनी व राजनीतिक लड़ाई जारी रहेगी़
BREAKING NEWS
कमल किशोर ने सरेंडर किया, गये जेल
कमल किशोर ने सरेंडर किया, गये जेल- बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेजे गये क्या है मामला रांची के प्रसिद्ध डॉक्टर केके सिन्हा पर जानलेवा हमला करने के मामले में कमल किशोर भगत को 22 जून को सात साल की सजा सुनायी गयी थी़ कमल किशोर ने इस फैसले को हाइकोर्ट में चुनौती दी थी़ हाइकोर्ट […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement