5 दिन के मासूम का रहस्यमय ढंग से गायब होना बना पहेली, डॉग स्क्वायड के बाद भी सुराग नहीं

Updated:
विज्ञापन

महुआ डंगा में नवजात की तलाश करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ में 5 दिन का मासूम रहस्यमय तरीके से गायब. पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से सघन तलाश कर रही है, पर अब तक कोई सुराग नहीं मिला.

विज्ञापन

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के महुआ डंगा तलवा डंगा गांव से पांच दिन के नवजात के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला उलझता जा रहा है. बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस का खोजबीन अभियान लगातार जारी है, लेकिन अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है. पुलिस तलवा डंगा समेत आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डॉग स्क्वायड की भी ली मदद

बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ते की भी मदद ली, लेकिन अब तक रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है. पुलिस के मुताबिक बच्चे की बरामदगी को लेकर पड़ोसी थाना क्षेत्रों लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर, बरहरवा समेत साहेबगंज जिले के कोटलपोखर थाना को भी अलर्ट किया गया है. इसके बावजूद अब तक कोई परिणाम नहीं मिला है.

हर बिंदु पर जांच का दावा

नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चे की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और तलाश जारी है.

मां कपड़े धोने गई थी

गौरतलब है कि 25 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे महुआ डंगा निवासी रसका सोरेन का पांच दिन का मासूम उस वक्त घर से गायब हो गया, जब उसकी मां बुधिन हांसदा घर से कुछ ही दूरी पर कपड़े धो रही थी. वहीं दादा-दादी बगल के कमरे में सो रहे थे.

20 मिनट बाद बिस्तर से गायब मिला बच्चा

परिजनों के मुताबिक, करीब 20 मिनट बाद मां घर लौटी तो बच्चा बिस्तर से गायब था. परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला. इसके बाद घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई. समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कोई अता-पता नहीं चल पाया था.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola