अगलगी में मवेशी सहित दो लाख की संपत्ति राख
Updated at : 16 Jan 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

50 हजार रुपये नकद, चावल, बरतन व कपड़े जले लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-धरमपुर मुख्य पथ पर रोडगो गांव के समीप एक घर में शनिवार की देर रात्रि आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. जबकि उक्त घटना में दो गाय की जल जाने से मौत हो गयी […]
विज्ञापन
50 हजार रुपये नकद, चावल, बरतन व कपड़े जले
लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-धरमपुर मुख्य पथ पर रोडगो गांव के समीप एक घर में शनिवार की देर रात्रि आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. जबकि उक्त घटना में दो गाय की जल जाने से मौत हो गयी है. जानकारी के मुताबिक सुबोल साह रोडगो के समीप सड़क किनारे घर बना कर एक किराना दुकान चला रहा था. किसी तरह रात्रि करीब 9 बजे अचानक घर में आग लग गयी. उक्त घटना में घर में मौजूद लोग जान बचा कर बाहर तो निकल गये पर देखते ही देखते आग की लपेटें इतनी तेज हो गयी कि घर में बंधे मवेशी व अन्य सामग्री को नहीं बचाया जा सका. आगलगी की घटना में दो गाय व किराना दुकान के समान के अलावे 50 हजार रुपये नकद, चावल, बर्तन, कपड़े सहित लगभग दो लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




