फरक्का में मां-बेटी की गला रेत कर हत्या

फरक्का : मुर्शिदाबाद जिले के सालार थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में मां व बेटी की गला रेत कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शेखपुर गांव निवासी फिरोज शेख राजमिस्त्री का काम करता है. वर्तमान समय में फिरोज शेख अपने परिवार को छोड़ […]
फरक्का : मुर्शिदाबाद जिले के सालार थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में मां व बेटी की गला रेत कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शेखपुर गांव निवासी फिरोज शेख राजमिस्त्री का काम करता है. वर्तमान समय में फिरोज शेख अपने परिवार को छोड़ बाहर काम करने गया है. घटना को लेकर पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक उसी गांव के मिजानुर शेख के साथ फिरोज शेख की पत्नी का अवैध संबंध था.
मंगलवार रात्रि मिजानुर शेख फिरोज शेख का घर आया था. 10 वर्षीय बेटी रिया खातून द्वारा उसकी मां व मिजानुर शेख को आपत्तिजनक स्थिति में देख कर हल्ला करने लगी. जिससे घबरा कर मिजानुर शेख ने मां और बेटी का गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या के बाद मिजानुर शेख फरार हो गया. इधर ग्रामीण व परिवार में बाकी बचे सदस्यों से जानकारी लेने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




