महेशपुर : दुर्घटना में साइकिल सवार घायल

Updated at : 18 Aug 2015 3:04 AM (IST)
विज्ञापन
महेशपुर : दुर्घटना में साइकिल सवार घायल

महेशपुर :थाना क्षेत्र के शहरग्राम के आमलागाछी के निकट ट्रैक्टर व साइकिल के टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार पाडेरकोला निवासी रौशन सोरेन अपने दो बच्चों को साथ लेकर चंद्रपुरा स्थित नयापाड़ा अपने ससुराल जा रहा था. इसी क्रम में अमलागाछी के निकट ट्रैक्टर संख्या जेएच 16 […]

विज्ञापन

महेशपुर :थाना क्षेत्र के शहरग्राम के आमलागाछी के निकट ट्रैक्टर व साइकिल के टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार पाडेरकोला निवासी रौशन सोरेन अपने दो बच्चों को साथ लेकर चंद्रपुरा स्थित नयापाड़ा अपने ससुराल जा रहा था.

इसी क्रम में अमलागाछी के निकट ट्रैक्टर संख्या जेएच 16 ए 5291 ने धक्का मार दिया. जिससे रौशन सोरेन का एक पैर टूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा उसे इलाज हेतु पश्चिम बंगाल ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर जाकर घायल से घटना की जानकारी ली तथा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola