पाकुड़ में मिला अपहृत बच्‍चा

Published at :24 Sep 2013 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ में मिला अपहृत बच्‍चा

पाकुड़ : प बंगाल के वीरभूम जिला अंतर्गत सैथिया नवोडंगाल प्राथमिक विद्यालय के अपहृत सात वर्षीय छात्र शेख अब्बास को मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने छापेमारी कर नवादा गांव से बरामद किया है. पुलिस ने इस अपहरण कांड में शामिल अब्बास के चाचा एनामुल शेख को भी गिरफ्तार कर लिया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी […]

विज्ञापन

पाकुड़ : बंगाल के वीरभूम जिला अंतर्गत सैथिया नवोडंगाल प्राथमिक विद्यालय के अपहृत सात वर्षीय छात्र शेख अब्बास को मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने छापेमारी कर नवादा गांव से बरामद किया है.

पुलिस ने इस अपहरण कांड में शामिल अब्बास के चाचा एनामुल शेख को भी गिरफ्तार कर लिया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी राम नाथ राम ने बताया कि 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए एनामुल शेख ने अपने भतीजे अब्बास का अपहरण कर लिया था. बच्चे की मां ने थाने में लिखित शिकायत की थी. चाचा एनामुल ने मोबाइल से उसके परिजनों से संपर्क कर 10 लाख रुपये फिरौती मांगी थी. बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola