बकायेदारों का काटा गया बिजली कनेक्शन

Published at :16 Jul 2013 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
बकायेदारों का काटा गया बिजली कनेक्शन

पाकुड़ : बिजली बिल बकाया रहने के विरुद्ध विभाग की टीम ने शहरी क्षेत्र के हरिणडांगा बाजार के गांधी चौक, ताजिया चौक, तांतीपाड़ा आदि स्थानों में अभियान चलाकर 22 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता केके पासवान ने बताया कि डोर टू डोर जाकर टीम ने दो हजार से अधिक बकायेदारों के […]

विज्ञापन

पाकुड़ : बिजली बिल बकाया रहने के विरुद्ध विभाग की टीम ने शहरी क्षेत्र के हरिणडांगा बाजार के गांधी चौक, ताजिया चौक, तांतीपाड़ा आदि स्थानों में अभियान चलाकर 22 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा.

विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता केके पासवान ने बताया कि डोर टू डोर जाकर टीम ने दो हजार से अधिक बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया व कनेक्शन काटा गया. श्री पासवान ने बताया कि अभियान में शामिल अधिकारी व कर्मी मीटर वायरिंग, लोड आदि की जांच भी कर रहे हैं.

श्री पासवान ने कहा कि जिले के महेशपुर, पाकुड़िया, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, हिरणपुर व पाकुड़ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान जोरशोर से चलाया जायेगा.

उन्होंने बताया कि छुट्टी के दिन भी उपभोक्ता बिजली बिल जमा करा सकते हैं. टीम में कनीय अभियंता ज्ञानचंद, सहायक अभियंता सत्यनारायण पातर, कार्यपालक अभियंता केके पासवान के अलावा विद्युत कर्मी व पुलिस बल मौजूद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola