विद्युत समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता को घेरा

Updated at : 21 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
विद्युत समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता को घेरा

15 दिनों का दिया अल्टीमेटम27 पोल का तार चोरी होने से आपूर्ति है ठपप्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के ढाढ़पुर पंचायत के विद्युत उपभोक्ताओं ने गुरुवार को मुखिया बड़की हेंब्रम के नेतृत्व में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता का घेराव किया. मुखिया बड़की हेंब्रम, वार्ड सदस्य मनोज रजवाड़, विष्णु पांडे, बीरबल रजवाड़, जटलु रजवाड़ आदि ने बताया […]

विज्ञापन

15 दिनों का दिया अल्टीमेटम27 पोल का तार चोरी होने से आपूर्ति है ठपप्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के ढाढ़पुर पंचायत के विद्युत उपभोक्ताओं ने गुरुवार को मुखिया बड़की हेंब्रम के नेतृत्व में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता का घेराव किया. मुखिया बड़की हेंब्रम, वार्ड सदस्य मनोज रजवाड़, विष्णु पांडे, बीरबल रजवाड़, जटलु रजवाड़ आदि ने बताया कि मूसामारा गांव से कुसमा फाटक गांव तक 16 पोल व पोखरिया गांव से भरकुंडा गांव तक 11 पोल का तार अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. ग्रामीणों की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया गया है. बावजूद विभाग के अधिकारियों ने अब तक गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेेकर कोई पहल नहीं की है. ग्रामीणों ने कहा कि 15 दिनों के अंदर गांव में विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं की जाती है, तो बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ को जाम कर दिया जायेगा.क्या कहते हैं पदाधिकारी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सत्य नारायण पातर ने कहा कि 20 दिनों के अंदर गांव में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कर दी जायेगी. इसे लेकर विभाग के कर्मचारियों को निर्देश भी दिया गया है…………..21 मईफोटो संख्या- 01 पाकुड से जा रहा हैकैप्सन- कार्यपालक अभियंता का घेराव करते ग्रामीण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola