एसपी से लगायी जान माल की सुरक्षा की गुहार

Published at :14 Aug 2013 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी से लगायी जान माल की सुरक्षा की गुहार

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया गांव निवासी राजकुमारी देवी पति अमरनाथ यादव ने एसपी को पत्र लिखकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. साथ ही बल पूर्वक जमीन पर कब्जा करने व घायल कर देने की बात कही है. पत्र में कहा है कि हमलोग अपने परिवार के साथ घर में […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया गांव निवासी राजकुमारी देवी पति अमरनाथ यादव ने एसपी को पत्र लिखकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. साथ ही बल पूर्वक जमीन पर कब्जा करने घायल कर देने की बात कही है.

पत्र में कहा है कि हमलोग अपने परिवार के साथ घर में थे इसी बीच घर के बगल के रामनाथ यादव, पूनम देवी, नूतन देवी घर पर आयी और लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही जिस जमीन पर धारा 144 107 लगा है. उसी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया है. इधर एसपी ने जिरवाबाड़ी थाना को जांच करने का आदेश दिया है. जबकि रामनाथ यादव ने जबरन झूठे मारपीट करने का आरोप लगाने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola